लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीलू गुप्ता की एक कविता जिसका शीर्षक है "प्लेटफार्म ऐसा हो रहा तैयार":
आने वाली पीढ़ी के लिए
प्लेटफार्म ऐसा हो रहा तैयार,
घर से बैठ कर सब काम है करना
नहीं रहेंगे अपने दोस्त और यार।
न दुनिया का अनुभव होगा
न ज्ञान संसार का मिलेगा,
व्यावहारिकता कम होती जायेगी
कल्पनाओं में ही उड़ान होगा।
सामने होगी कम्प्यूटर स्क्रीन
हाथ में महंगा मोबाइल होगा,
घर में वाई-फाई आवश्यक
तब जाकर संभव पढ़ाई होगा।
मेल-मिलाप तो होगा ही नहीं
प्यार, अपनापन न दिखाई देगा,
भावना, संवेदना, मदद की भावना
शायद ही कहीं दिखाई देगा।
संभावना अब यही है भविष्य में
बटन दबाते ही सब काम बनेगा,
तकनीकी और इस मशीनी युग में
तैयार इंसान नहीं अब रोबोट होगा।


0 Comments