Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: मेरी प्यारी पगली (पप्पू प्रसाद जयसवाल, माल बजार, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार पप्पू प्रसाद जयसवाल की एक कविता  जिसका शीर्षक है “मेरी प्यारी पगली":

मेरा दिल जिसका एक झलक ,

पाने के लिए बेकरार रहता है ।

वह पगली किसी और का दिदार ,

के लिए पागल बने फिरती है ।

 

वह बहुत खुशनसीब है ,

जिससे वह प्यार करती है ।

पर मैं भी कम खुशनसीब नहीं ,

जो उससे प्यार करता हूँ ।

 

मैं उससे प्यार करता हूँ ,

ये मेरी दिल की चाहत है ।

पर उसे बता नहीं सकता ,

ये मेरी दिल की मजबूरी है ।

 

वह समझ जाती मेरे प्यार को ,

तो मैं न लिख पाता इस को ।

वह खोज रही थी ,

किताबों में प्यार को ।

 

पर पगली एक बार भी नहीं खोजी ,

मेरी आँखों में प्यार को ।

पूछ रही है मुझसे वह कौन है ,

जिससे मुझे प्यार हुआ है ।

 

मैं कैसे कहूँ ये पगली एक बार ,

प्यार से देख तो ले मेरी आँखों में ।

तु समझ जाऐगी क्योंकि तेरी ही ,

तस्वीर छिपा रखी है आँखों में ।

Post a Comment

0 Comments