पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार राजीव रंजन की एक कविता जिसका शीर्षक है "कृष्ण":
ईश्वर के रूप में उन्हें जानते हैं,
हम सब उन्हें ईश्वर ही मानते हैं ।
आस्था के डोर को, कुंठा से मत तोड़ो,
कृष्ण को कृष्ण ही रहने दो जाति से मत जोड़ो।
जब धरती पर हुआ अधर्म का पलड़ा भारी,
तब अवतरित हुए चक्र-सुदर्शन-धारी ।
अभिमानी कंस ने आजमाया अपना बल,
वध किया कंस का दिया उसके कर्मों का फल ।
उलझ रहे थे हस्तिनापुर में जब भाई से भाई ,
धन के लिये दुर्योधन बन बैठा था कसाई ।
तब माधव ने कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध करवाई,
शरण में आये पांडव को उसकी हक दिलवाई ।
चला बांधने दुर्योधन तब विराट स्वरूप दिखलाया,
अर्जुन को मोह से मुक्त किया गीता का ज्ञान सुनाया ।
भरी सभा में द्रौपदी की हो रही थी जगहंसाई,
आपके घर की बहू हूँ,पांचाली दे रही दुहाई ।
भीष्म,द्रोण,धृतराष्ट्र किसी को लाज न आई,
तब द्रौपदी ने मोहन को आवाज लगाई।
द्रौपदी के करूण पुकार पर दौड़े आए कन्हाई,
आकर केशव ने अबला की लाज बचाई।
एक-दूजे के बिन दोनों आधा-आधा,
न राधा बिना कृष्ण न कृष्ण बिन राधा ।
यारी निभाई कृष्ण ने क्या कोई निभाएगा,
जो निभा दिया तो इतिहास बन जायेगा ।
कृष्ण-सुदामा की दोस्ती आज भी मिसाल है,
मित्र हो कृष्ण जैसा तो जिंदगी मालामाल है।
देवकी ने जन्म दिया यशोदा ने पाला,
मिलकर मनाओ खुशी आया नंदलाला ।


0 Comments