पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार निशा गुप्ता की एक कविता जिसका शीर्षक है "कैसे कान्हा तेरा जन्मोत्सव मनाऊं":
कैसे कान्हा तेरा जन्मोत्सव मनाऊं
ना ही मैं तेरी मीरा बन पाऊं
ना ही मैं तेरी राधा बन पाऊं
ना ही मैं तेरी रुक्मणि बन पाऊं
कान्हा मैं तो तेरी दासी बनके जीना चाहूं
तेरी बांसुरी की धुन मे नाचना चाहूं
तेरे चरणों मे अपनी बाकी जिंदगी चाहूं!!
कैसे कान्हा तेरा जन्मोत्सव मनाऊं
फूलो से तेरा पालना मैं सजाऊं
तेरी पसंद का पकवान मैं बनाऊं
दूध से तुझे कान्हा मैं नहलाऊं
अपने हाथो से पोशाक बना तुझे मैं पहनाऊं
तुझे देख देख कान्हा मैं इठलाऊं
किसी की नजर ना लगे, तेरी नजर मैं उतरवाऊ !!
कैसे कान्हा तेरा जन्मोत्सव मनाऊं
तुझे अपनी गोद मे मैं झुलाऊ
तेरे कमरे को फूलो से मैं सजाऊं
तेरे लिए सज -सवर मैं जाऊं
और बन -ठन के तुझे मैं रिझाऊं
कैसे कान्हा तुझे अपना मैं बनाऊं
कैसे कान्हा तेरा जन्मोत्सव मैं मनाऊं!!


1 Comments
So beautiful written thought abt kanha...
ReplyDelete