Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: कान्हा.... (अनामिका सिंह "करम", उत्तम नगर, दिल्ली)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अनामिका सिंह "करम" की एक कविता जिसका शीर्षक है "कान्हा....":

मन तृप्त हो उठता है,जब-जब

यशोदा मैया लल्ला को अपने उर लगातीं हैं।


मातृत्व का एहसास उमड़ आता है

जब-2 मैया कान्हा को अपने गले लगातीं हैं।


नटखट है,नादान है पर कान्हा

अपनी यशोदा मैया के जिगर का टुकड़ा है।


पल भर को भी ओझल हो जाएँ

जो वो,तो मैया का जी हो जाएँ व्याकुल वहाँ।


पूरा वृंदावन सिर पर उठा लेतीं

जब तक कान्हा को वो अपने पास न पातीं।


चाहे लाख गोपियाँ भर-भर कर

शिकायत कर जातीं,पर कान्हा की ही वो बात मानतीं।


नटखठ कान्हा जब-जब कहते

"मैया मैं नही माखन खायो"मैया उन पर बलिहारी जातीं।

Post a Comment

0 Comments