पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार मधु प्रसाद की एक कविता जिसका शीर्षक है "मुस्कान":
एक छोटी सी मुस्कान ही, तो है
जो जिंदगी के सौंदर्य को दर्शाता है।
मुस्कान है, तो जीवन
खुशियों से भर जाता है।
मुस्कान से हर रिश्ते की
कड़वाहट दूर हो जाती है।
मुस्कुरा कर किसी के साथ
दो बातें या कुछ वक्त
साथ गुजर लों,
तो मन की सारी दुविधा
दूर हो जाती है।
मुस्कान है, तो जीवन में आनन्द है।


0 Comments