Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: जवाब देना ही होगा (नीलू गुप्ता, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीलू गुप्ता की एक कविता जिसका शीर्षक है "जवाब देना ही होगा":

विश्वासघात किया है चीन ने
जवाब भारत को देना ही होगा,
चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करके
स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण करना  होगा।
धोखेबाजी और धूर्तता इसकी
सहन करने की आवश्यकता नहीं,
गैर जिम्मेदाराना इस हरकत को
माफ़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं।
हमारी संप्रभुता और अखंडता पर
जिसने अपने आंखें गड़ाई,
उसकी आंखों को फोड़ने के लिए
बढ़ेंगे हाथ और होगी लड़ाई।
वैसे भारत तो शांति है चाहता
अमन, चैन में है विश्वास करता,
पर यदि शत्रु उकसाए तो
चेतावनी देना भी है बखूबी जानता।
मतभेदों के बावजूद देश ने
बातों से सब सुलझाना चाहा,
पर पीठ पर छुरा घोंपा यदि चीन ने
अब उसका गला भी घोंटना ही होगा।
हमारी चुप्पी को कमजोरी समझकर
जो भूल कर दी है चीन ने,
कीमत उसकी अब चुकानी होगी
शहादत अपनी ही उसे उठानी होगी।

Post a Comment

0 Comments