पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अजीत कुमार की एक गीत जिसका शीर्षक है “देश भक्ति":
आज हम तो खुशी के गीत गायेंगे,
चलो चलो मेरे दोस्तों।
आजादी का झंडा फहरायेंगे,
चलो चलो मेरे साथियों।
ये है तिरंगा शहीदों का अमानत-2
इसे हर दम सीने से लगायेंगे,
चलो चलो मेरे दोस्तों।
वीरों की शान को हम झुकने न देंगे-2
हम तो गोली सीने पे भी कयेंगे,
चलो चलो मेरे साथियों।
कोई आँख जो दिखाये बोस शेखर बनेंगे-2
दुश्मन को छक्के छुड़ायेंगे,
चलो चलो मेरे साथियों
वतन अभिमान है वतन स्वाभिमान-2
जान तक इसकी खातिर गँवायेंगे,
चलो चलो मेरे दोस्तों
आजादी का .............
अजीत कुमार
गुरारू, गया, बिहार
फोन न. 6299029869


0 Comments