Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: ऐ कोरोना, चला जा तू (संजय "सागर" गर्ग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

 

लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार संजय "सागर" गर्ग की एक कविता जिसका शीर्षक है "ऐ कोरोना, चला जा तू":

ऐ कोरोना
रुक जा, ठहर जा जरा।
देख इंसानों की बेबसी
देख यह लंबी लंबी कतार
बिजली का हो बिल भरना
या करना हो बैंक का काम
दूरियां ही दूरियां दिख रही
तो क्या यही है तेरा एहसान।।

ऐ कोरोना
रुक जा, ठहर जा जरा।
भूख के लिए एक बाप
अपनी बेटी कर रहा नीलाम
शिक्षक अपना ज्ञान छोड़
सब्जी बेचने को हो रहा तैयार
देख कोरोना, देख एक बार
तू है इंसानों की बेबसी का प्रमाण।।

ऐ कोरोना
रुक जा, ठहर जा जरा।
तुझे खुश करने के लिए
अन्धविश्वास के मारे लोग
कितनी दौलत है लूटा रहे
उन बच्चों से पूछ जरा
जो भूखे पेट है सो रहे
अब तो चला जा, चला जा तू।।
ऐ कोरोना
रुक जा, ठहर जा जरा।।

Post a Comment

0 Comments