Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कहानी: पापों की सजा (आरती यादव, पटियाला, पंजाब)


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार आरती यादव की एक कहानी जिसका शीर्षक है "पापों की सजा":

काश़ !!!!!
उस दिन मुझे कोई रोक लेता,
तो ये पाप मुझसे ना होता,
अब मेरे पास सिवायँ पछतानें के और कुछ नहीं बचा,
मेरे किए पापों की जितनी भी बड़ी सजा मिले मेरे लिए कम होगी,

प्रस्तुत कहानी उत्तर प्रदेश के ज़िला बहराईच के "माधवपुर गांव" में रहने वाली प्रेमा की  है। प्रेमा जिंदगी से लड़ते-लड़ते हार मान लेती है। भोली-भाली प्रेमा समाज के कुछ घटिया मानसिकता रखने वालेे लोगों की घटिया सोच के कारण खुद से हार कर आत्महत्या कर लेती है।
भाग्य की विडम्बना तो देखो, प्रेमा को ना तो मायके में ही प्यार प्राप्त हुआ और ना ही ससुराल में......

अाज रमेश अपने द्वारा अतीत में की गई गलतियों पर पँछता रहा है, अब उसका इस दुनिया में कोई सहारा नहीं रहा,वो आज भगवान से अपने किए पापों की सजा, "अपनी मृत्यु के रूप में " प्राप्त करना चाहता है,

समाज में अाज भी दूसरे विवाह को उचित सम्मान नहीं दिया जाता, अगर भाग्य वश प्रेमा को दूसरा विवाह करना भी पड़ा,तो इसमें उस बेचारी की क्या गलती थी,
जो रमेश बाबू के परिवार ने उस पर इतने जुलम ढाए, समाज के लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी और प्रेमा जैसी ना जाने कितनी ही बहुओं को मौत की सूली चढ़ने से रोका जा सकता है,

प्रेमा के परिवार में दो बहनें ,एक भाई और एक बूढ़ी माँ है,भाई बहनों में सबसे छोटी प्रेमा ही थी ,प्रेमा ज्यादा चतुर-चलाक भी नहीं थी,जब प्रेमा तीन वर्षों की थी तो उसके पिता जी  मृत्यु को प्राप्त हो गए ,प्रेमा की शादी मात्र सोलह वर्ष की आयु में  कर दी गई थी ,  शादी के एक वर्ष पश्चात ही प्रेमा के पति "सुंदर " की मृत्यु हो गई ,उम्र के इस कच्चे पड़ाव में ही प्रेमा विधवा हो गई, उसका विवाहिक जीवन अभी शुरू ही हुआ था कि  अब अंत तक भी पहुँच गया,प्रेमा अब अपने मायके चली आई, और अपने पति की यादों में खोई- खोई  सी रहती,ना किसी  से बोलती थी, और ना ही कुछ खाती पीती  थी , उसके जीवन में मोनो कोई रंग ही नहीं रहा हो, पति की मृत्यु का वियोग प्रेमा सहन नहीं कर पा रही थी ।
प्रेमा के घर वाले भी प्रेमा की इस दु:ख मय स्थिति से अनभिज्ञ नहीं थे, प्रेमा के  घर वालों ने प्रेमा की दूसरी शादी करने का निर्णय कर लिया ,कुछ महीनों बाद प्रेमा की शादी रमेश बाबू के साथ कर दी गई ,प्रेमा का दंपति जीवन लगभग एक वर्ष तक ठीक -ठाक चलता रहा, परंतु कुछ दिनों बाद ही रमेश बाबू शराब़ पीकर घर आने लगे और प्रेमा पर हाथ उठाते, रमेश बाबू काम-धाम तो कुछ करते नहीं थे ,बस गांव के बाहर,पीपल के पेड़ के नीचे ताश़ की पत्तियाँ खेलते रहते थे ,सास-ससुर भी प्रेमा को हर वक्त बोली-ताना मारते रहते थे,
प्रेमा की ननंद विमला भी कुछ कम नहीं थी,खुद तो घर का कोई काम काज़ करती नहीं थी ऊपर से प्रेमा को भी अपनी अम्मा से ख़री-खोटी सुनवाने को हर वक्त तैयार रहती थी ,एक दिन प्रेमा से तरकारी में नम़क कुछ ज्यादा पड़ गया, तो इस बात को लेकर घर में मानें भूचाल ही आ गया हे।

*प्रेमा की साँस: (आँगन में बैठी हुई)
जब से घर में आई है,मानों घर का भाग्य ही फूट गया हो,

विमला : अरे अम्मा !!! मैं ना कहती थी, ये डायन,अपने पहले पति को तो निग़ल ही गई है,कहीं रमेश भैया को भी ना निगल ले,

प्रेमा की साँस: सही कहती हो विमला,ये जब से घर में आई है,घर की सुख शांति ही भंग हो गई है,

विमला: "जाने क्या सिखाया है,इसके माँ-बाप ने"
एक तरकारी भी नहीं बनानीं आती,

प्रेमा की साँस: विमला,देखो तो ज़रा, कैसे सब कुछ बेशरमों की तरह गुटुर -गुटुर सुनते जा रही है,

प्रेमा अपनी साँस-ननंद की कड़वी बातों को चुप-चाप सहती रही,वो किसी से कभी कुछ नहीं कहती ,रमेश ने भी उस दिन खाना नहीं खाया,प्रेमा भी रोते-रोते ,बिना खाएँ  ही सो गई, उस घर में प्रेमा का दर्द बाँटने वाला कोई नहीं था, प्रेमा भाग्य से मज़बूर थी, पहले तो उसके पिता जी उसे छोड़कर चल बसे, फिर उसके पहले पति सुंदर की भी मृत्यु हो गई, और अब दूसरी शादी भी हुई तो उसे यहाँ भी दर्द के सिवायँ कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ, 
प्रेमा अंदर ही अंदर टूट चुकी थी, अब प्रेमा के मन में जीवन जीने की कोई आस ना रही, परंतु फिर भी प्रेमा एक जिंदा लाश की भाँति अपने पति के ख़ातिर जीती रही, विवाह के तीन वर्षों पश्चात भी प्रेमा की कोख़ सूनीं ही रही, अब तो प्रेमा के जीवन की आखि़री उम्मीद भी मर चुकी थी ,अब रमेश बाबू भी प्रेमा को बांज होने का ताना मारने लगे,बात-बात पर उसपे हाथ उठाने लगे,एक दिन प्रेमा को रमेश  बाबू बेवजह ही पीटने लगे, प्रेमा भी इस बार अपने मायके जाने के लिए तैयार हो गई,प्रेमा ने अपना सामान समेट लिया और अपने मायके चली गई ।
मायके में कुछ दिन ही बीते होंगे कि वहाँ भी उसे अास-पड़ोस के लोगों की बातें सुननी पड़ी, अब प्रेमा ने जीवन से हार मान ली और आत्महत्या कर ली।। रमेश बाबू को अब अपनी गलतियों का अहसास हुआ,कि उस बेचारी पर नहक ही इतना अत्याचार हुआ, उस बेचारी का  दुर्भाग्य ,पहले ही उस पर इतने ज़ुलम ढा चुका था, जो हमने भी उस पर इतने जुलम कर डालें,वो बेचारी तो पहले ही हार चुकी थी पर हमने भी उसे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी , रमेश बाबू प्रेमा का क़ातिल खुद को मानते हुए, ईश्वर से मृत्यु रूपी सजा माँगते हैं ।

Post a Comment

0 Comments