Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कहानी: तुम होश में तो हो ? (आरती यादव, पटियाला ,पंजाब)

 पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार आरती यादव की एक कहानी जिसका शीर्षक है "तुम होश में तो हो ?":

जेठ माह की तप्ती दोपहर थी ,सूर्य धरा पर अंगारों की घनिष्ठ वर्षा कर रहा था ,गर्मी इतनी अधिक थी कि पशु-पक्षी सब बेहाल थे, दूर -दूर तलक कोई मानव न दिखाई देते थे,सड़कें सूनी पड़ी थी, पेड़ों के पत्ते भी टस से मस न हो रहे थे,सड़क किनारे लगे फूल भी मुरझाएँ हुए थे,सड़क पार करने के बाद मीनू ने जो दृश्य देखा, उसे देख ' उससे रहा न गया , उस दिन ना जाने इतना आत्म-विश्वास और इतना साहस मीनू में कहा से आ गया कि वो एक अंजान व्यक्ति के लिए अकेले ही लड़ने को तैयार हो गई, मीनू का उस अंजान व्यक्ति से खून का तो कोई नाता तो न था, परंतु मीनू ने उस दिन एक इंसान होने के नाते, इंसानियत का रिश्ता जरूर निभाया था, आज उसनें समाज की एक आदर्श नागरिक होने का फर्ज अदा किया , मीनू ने अपने आत्म विश्वास और साहस के चलते ,उन असभ्य लड़कों को मानवीय मूल्यों और इंसानियत का पाठ सिखाया,तथा समाज को एेसे असभ्य युवाओ के कारण होने वाले पतन से बचाकर एक महत्वपूर्ण समाजिक भूमिका भी निभाई।

मीनू बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी, कक्षा में वो हर वर्ष अव्वल आया करती ,मीनू घर में भी और स्कूल में भी सबकी चहेती थी, चंचलता, चतुराई  और कपट का लेष मात्र भी , उसमें न था ।  मीनू सहज स्वभाव की लड़की थी, बचपन से ही उसे ,"सत्य "से अधिक प्रेम था , झूठ बोलना वो पाप मानती थी, वो जात-धर्म ,रंग और नस्ल आदि भेदों से ऊपर उठकर सोचने वाली लड़की थी , इसकी एक जीती -जागती  उदाहरण उसकी  प्रिय सहेली रुकसार थी , वो मुस्लिम परिवार से संबंधित थी ,मीनू ने कभी भी उससे किसी भी प्रकार का कोई भेद न किया,दोनों का गहन प्रेम था ,नयनों की जोड़ी की भाँति ही उन दो सखियोें की जोड़ी भी थी ।

मीनू की बोर्ड परीक्षा होने को अभी तीन माह शेष थे, वो इस बार परीक्षा में टाँप करना चाहती थी,मीनू ने कुछ कठिन विषयों के लिए कोचिंग रख ली ,मीनू के माता-पिता भी मीनू के हर प्रयत्न में उसका पूर्ण सहयोग करते थे,मीनू की कोचिंग का समय दोपहर के तीन बजे का था , मीनू अकेले ही कोचिंग के लिए जाया करती थी,उस रोज़ गर्मी बहुत अधिक थी ,हाथ में दो-तीन किताबें लिए  वो अपनी मस्ती में मग्न , बस चले जी रही थी, आस-पास क्या हो रहा है, वो इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी,देह से पसींना टप-टप , टपक रहा था , परंतु वो तो बस अपनी ही मस्ती में मग्न ,कोचिंग क्लास तक जल्द से जल्द पहुँचना चाहती थी, 
मीनू कोचिंग क्लास के लिए जाते समय हर रोज़ हरिया काका की ढाबलीं ( बहुत छोटी सी दुकान) से इमलीं  खरीदती और रास्ते में खाते-खाते जाया करती थी ,उस रोज़ भी मीनू हरिया काका की ढाबलीं पर गई......

मीनू : काका !!!!!! ज़रा , पाँच रुपए की इमलीं  देना,

हरिया काका : मीनू, लगता है तेरा तो इमलीं बिन पेट ही नहीं भरता , 

मीनू : काका, मुझे मीठी इमलीं ,"अपनी जान से भी अधिक प्रिय है" ,

हरिया काका : (ठिठोली करते हुए बोले)
तेरे बाऊ जी से मैं बात करूंगा , कि इसका ब्याह वहां करें , जिसके आँगन में  बड़ा सारा इमलीं का पेड़ हो, तांकि तू ससुराल में भी रोज़ इमली खा सके,

मीनू : आप भी न काका , कुछ भी बोल देते हैं ,
मैं भला क्यों ब्याह कराऊंगी ?

हरिया काका :  ब्याह तो तुझे करना ही होगा , सब लड़कियाँ ऐसे ही बोलतीं हैं, 

मीनू : काका मैं अपने अम्मा-बाऊजी को छोड़कर ,कहीं न जाऊंगी, 

हरिया काका : कितनी भोली है तू ........

मीनू : काका , जल्दी से इमलीं दो, विलम्भ हो रहा है मुझे, 

हरिया काका : ( इमलीं देते हुए )लो मीनू , तुम्हारी इमलीं  ,

मीनू : पाँच रुपए काका को देकर , धन्यवाद बोलती है,और कोचिंग क्लास के लिए निकल पड़ती है,

मीनू रास्ते में इमली खाते -खाते चले जा रही थी, मोड़ पार करने के पश्चात उसने  देखा , सड़क किनारे लगे एक बरग़द के विशाल वृक्ष के नीचे बनी चौपाल के पास चार लड़के ,एक मुर्छित व्यक्ति को घेरे हुए थे, मीनू को पहले तो यह अंदेशा हुआ कि शायद भीषण गर्मी की वज़ह से वो व्यक्ति मुर्छित हो गया हो ,और वो चारों लड़के उस व्यक्ति की मदद कर रहें हैं, मीनू भी यह देखकर रुक गई, वो कुछ दूर ही खड़ी रही , कुछ समय पश्चात मीनू ने देखा कि उन चारों लड़कों में से एक सरदार लड़का , जो कि लगभग अठारह-उन्नीस वर्ष का रहा होगा ,उस मुर्छित व्यक्ति के मुँह पर थूक देता है , और गाली देते हुए बोलता है, बेवड़ा  साला!!!! दारू पीकर कैसे मस्त होकर सो रहा हैं, जैसे स्वर्ग की प्राप्ति हो गई हो.......
मीनू ये सब खड़ी होकर देखती रही , 

दूसरा लड़का :  अरे भाई!!! दारू तो है ही कमाल की, 

सरदार लड़का : मोहन ज़रा , जेब में तो हाथ डाल कर देख, कुछ मिलता है क्या , 

दूसरा लड़का : (जेब में हाथ डालकर देखता है)वो बोला , धत्त साला, पचाँस रुपए लेकर घूम रहा है, भिखारी कहीं का,

सरदार लड़का : कोई बात नहीं, भाई समोसे तो आ ही जाएंगे इतनें में,

दूसरा लड़का : चल इसे चौपाल से उतार कर, जमींन पर लिटा देते हैं, है तो साला बेहोश ही , क्या पता लगेगा इसके,

सरदार लड़का : बात तो बड़े ही पते की कही है तूने, भाई चल तेरी ये इच्छा भी पूरी किए देते हैं, 

दूसरा लड़का : घसीटसे हुए , उस मुर्छित व्यक्ति को चौंपाल से नीचे जमींन पर लिटा देता है , 

मीनू ये सब देखकर चकित हो गई, वो उस बरग़द के वृक्ष के पास पहुँची , जहाँ वो लड़के उस मुर्छित व्यक्ति के साथ इतनी ओछी और निंदनीय हरकत कर रहे थे, मीनू ने बहुत साहस किया और वो बोली , तुम सब इनके साथ ऐसा क्यों कर रहे हो ? क्या इन्होंने कोई गलती की है ? जो आप सब ने ,इनके साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करने के लिए तनिक भी संकोच नहीं किया ,
क्या यही मानवीयता है........
क्या तुम सब इंसानियत का धर्म भी भूल गए हो.......
क्या किसी व्यक्ति की भावनाओं का तुम्हारे हृदय में तनिक भी  मूल्य नहीं ..........
एक असहाय व्यक्ति के साथ तुम सब ऐसा कैसे कर सकते हो.........


मीनू की यह बातें सुनकर वो सरदार लड़का बोला ,तुम्हें क्या ?ये साला तो दारू पीकर बेहोश पड़ा है ,बहन ये तुम्हारे रिशतेदार हैं क्या,जो इनका इतना पक्ष ले रही हो , सभी लड़के ठहाका मार के हँसने लगे , दूसरा लड़का बोला ,अरे देखो!!!! ये शराब़ी  तो कितना धन्य है, जो ये मोहतरमां इनका पक्ष  लेने आ गई हैं,
कुछ समय मीनू चुपचाप ये सब सुनती रही , फिर वो  एकदम से तीखी आवाज़ में बोलती है,ये तो बेहोश हैं ,पर तुम तो होश में हो ,हाँ ये मेरे रिशतेदार हैं , मेरा इनसे खून का नाता तो नहीं हैं,परंतु इंसानियत का नाता जरूर है, यदि इन्होंने शराब़ पी भी रखी है , तो इन्होंने किसी को भी ,हानि नहीं पहुँचाई  है, और ये बिचारे न जाने किस दु:ख -दर्द को भुलाने के लिए ,ऐसा करने को मजबूर हुए, यदि आप सब इनका दुःख बाँट नहीं सकते ,ते कम से कम इस तरह की ओछी हरकतें करके इन्हें और आहत न पहुचाएँ ,ये आप सभी से उम्र में भी बड़े हैं, कम से कम इस बात का तो लिहाज़ किया होता,तुम सब को इतनी ओछी हरकत करनें में तनिक भी शर्म न आई ।

मीनू की इन बातों का कुछ हद तलक , उन लड़कों पर हुआ,उन्होंने उस मुर्छित व्यक्ति को उठाया और बरग़द के उस विशाल वृक्ष के नीचे बनीं चौपाल पर लिटा दिया, सरदार लड़के ने उस मुर्छित व्यक्ति का मुँह अपने रूमाल से पोंछा , वो उस व्यक्ति की जेब से निकाले वो पचाँस रूपए, फिर से उसकी जेब में डाल देता है , मीनू नें सही माईनों में उन लड़कों को एक अच्छा सबक सिखाया,वो चारों लड़के शर्म से अपना सर झुकाएँ , चुपचाप चले जाते हैं ।

मीनू को आज यह  देखकर बहुत असमंजस हुआ कि वो लड़के किस प्रकार एक असहाय व्यक्ति के साथ ऐसी घटिया हरकत करने में तनिक भी संकोच नहीं कर रहे थे, किस तरह वो मानवीय मूल्यों को भूल कर ,इंसानियत का फर्ज निभाने में असहाय साबित हुए ,मीनू यह सोचने पर विवश हुई कि ......
क्या आधुनिक युवा पीढ़ी ने नैतिक मूल्यों को भुला दिया है ?
क्या उनके लिए इन मूल्यों का कोई अर्थ नहीं रहा ?
क्या यही एक विकासश़ील समाज की निशानी है ? 
मीनू को आधुनिक समाज की चिंता सताने लगी , वो रास्ते यही सोचती रही, कि समाज आखि़र किस ओर बढ़ रहा है, उक्ति की ओर या पतन की ओर.........

Post a Comment

0 Comments