लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीतू पुरोहित की एक लघुकथा जिसका शीर्षक है "बोनसाई आम":
चीनू बहुत खुश थी, अपने घर के खुले आंगन में लगे बडे़ आम के पेड़ पर लगे झूले पर झूलते हुए अपनी सहेलियों को बता रही थी कि, उसका घर भी अब शहर के घरों जैसा सुंदर बनेगा l दूसरे दिन जब वो स्कूल से घर आयीं तो आंगन में लगे आम के पेड़ को कटा हुआ देख कर जोर से रोने लगीं l उसके पापा ने बड़े प्यार से गोद में उठाया और पूछा "अरे अरे.... आज मेरा चीनू बेटा क्यूँ रोया? क्या स्कूल में किसी टीचर ने डाटा" चीनू ने मासूमियत से सर हिला दिया "तो क्या किसी बच्चे ने मारा" चीनू.... चिल्लाते हुए और जोर से रोने लगीं और कटे पेड़ की तरफ़ इशारा किया। उसके पापा बोले- " ओहहह... तो मेरा राजा बेटा पेड़ के लिए रो रहा है." चीनू बोली.." पापा अब मैं झूला कहा झूलुगी? हम खेलेगे कहाँ? और पापा हम केरी का अचार कहाँ से लाएंगे," बात करते करते वो फिर रोने लगीं l "पापा बोले- "बस इतनी सी बात.. मेरे राजा बेटा के लिए कल ही मैं आम का पेड़ ले आउंगा l" दूसरे दिन चीनू के घर में एक बोनसाई आम का पेड़ आगया चीनू उसे देख कर पापा से बोलीं- "पापा इस पर मेरा झूला कैसे लगेगा, और रानी, परी , टीना हम इसके नीचे खेलेंगे कैसे हम अपनी साइकिल कैसे खडी़ करेंगे? चीनू के इन सब सवालों ने उसके पिता को मौन कर दिया।


0 Comments