Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: मधुतान मुरलिया की एक बार सुना जाओ (मंजूषा श्रीवास्तव'मृदुल', लखनऊ, उत्तर प्रदेश)

 

लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार मंजूषा श्रीवास्तव'मृदुल' की एक कविता जिसका शीर्षक है "मधुतान मुरलिया की एक बार सुना जाओ":

नंद नंदन मुरली धर एक बार चले आओ |

मधु तान मुरलिया की एक बार सुना जाओ |

बंशी की स्वर लहरी ,जन जन की पीर हरे |

तन मन का कष्ट हरे दृग पावन नीर झरे |

घन श्याम दरश देने एक बार चले आओ |

नंद नंदन--------

मधु तान--------

कहने को तो दुनियाँ में रिश्तों  की घनी बस्ती |

सुख के सब नाते है ,दुख में न तेरी हस्ती |

योगेश्वर करुणा कर, संताप मिटा जाओ |

नंद नंदन--------

मधु तान--------

जीवन की जटिलताएँ ,बढ़ती ही जाती है |

कोई राह नहीं दिखती ,दुनियाँ ये रुलाती है|

गोपाल खेवैया बन ,एक बार चले आओ |

नंद नंदन--------

मधु तान--------

पितु मातु सखा मेरे, एक तेरा सहारा है |

सच्चा न कोई साथी ,बस तू ही हमारा है |

हृदय से लगालो प्रभु ,एक बार चले आओ |

नंद नंदन--------

मधु तान--------  पाने को दरश तेरा ,मन 'मृदुल' मचलता है |

मैं परस तेरा ,पाऊँ यह हृदय तरसता है |

सुध कृष्ण कन्हैया लो ,एक एक बार चले आओ |

नंद नन्दन --------

मधु तान ----------

Post a Comment

0 Comments