लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अनामिका सिंह "करम" की एक कविता जिसका शीर्षक है "उस रोज़...":
उस रोज़ हमने साथ कुछ वक्त
गुज़ारने का वादा किया था।
कुछ ख़व्वाब हमने साथ संजोने
का ईरादा किया था।
सांझ की लालिमा हमारे साथ थी
संग बातों की बौछार थी।
सोच के दोनों ही आए थे मगर एक ख़ामोशी हमारे दरमयां थी।
प्रेम की परिभाषा हमारे बीच ज़रूर थी पर थोड़ी सकुचाई सी,शरमाई सी।
घंटो बैठे रहे,सांझ की लाली से तारों की बारात के आने तक।
चाँद के निकलने से लेकर भोर की प्रत्युषा तक।


0 Comments