Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: नवसृजन (सोनम कुमारी, झारखंड)


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सोनम कुमारी की एक कविता  जिसका शीर्षक है “नवसृजन":

देश बड़ा निढाल हो रहा,

थाम लो इसको चहुँ ओर से।

राह देख रहा संतानों का,

मातृभूमि हर ओर से।

जिस संतानों की उन्नति में,

विज्ञान, तकनीकी की प्रगति में।

विसरता यह संसार पुरातन,

पुनः कोरोना ले आया हमें,

उस संस्कृति में गहनतम।

पुनः आ गई स्वच्छता,

छुआछूत की विभीषिका लेकर।

हाथ धोओ तुम निरंतर,

दूर रहेगा काल-कालान्तर।

हाय! हेलो! की बात छोड़कर,

करो नमस्ते हाथ जोड़कर।

विज्ञान के साथ से संस्कृति बढ़ाओ,

गौरवान्वित बनाओं देश निरंतर।

कोरोना काल छ्ट जाएगा,

पुनः आएगा प्रज्वल प्रकाश निरंतर।

Post a Comment

0 Comments