पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार बिंदु अग्रवाल की एक कविता जिसका शीर्षक है “भारत और आजादी":
कभी-कभी सोचने को
मजबूर हो जाती
हूं,
कहाँ है
इक्कीसवीं सदी का
भारत? कहाँ है?
आजाद भारत मे
क्या सचमुच आजाद
है हम?
तन से भले ही
आजाद है,
क्या अपनी
संकीर्ण मानसिकता,
अपनी स्वार्थी
प्रविर्ती से
आजाद हुए है हम?
73 वर्ष आजादी के,
भारत गाँवों का
देश
गाँव मे बसता
भारत,
कभी कोशिश करो
सुनने की,
अंधेरी गलियों की
चीख,
हे! आजाद भारत
माँ,
हम अभी भी अंधेरो
के गुलाम है।
कीचड़ से भरी
पगडंडियां
मजबूर और वीरान
है।
सरकारें बनती है
बिगड़ती है,
एक दूसरे पर आरोप
प्रत्यऱोप
लांछनों का दौर,
आम जनता की आवाज
दब सी जाती है,
गरीबों के घर
जाने को निकली
सहायता राशी
गुमनाम रास्तों
में कहीं
खो जाती है।
क्या आजादी के
मतवालों का
यही है भारत?
क्या आजादी की
बलिवेदी पर
खुद को कुर्बान
करने वाले वीरो ने
इसी भारत की
कल्पना की थी?
शायद नही।
आज का भारत बन
चुका है
भ्र्ष्टाचार और
घोटालों का देश
अपने निजी
स्वार्थ के लिए
अपने नैतिक
मूल्यों को बेचने से
भी नही हिचकता आज
का मानव।
जब भी सोचती हूं
आँखों से अश्रु
धार बह जाती है
इंसानियत की
जर्जर स्तिथि के आगे
आजादी की हर किरण
धूमिल नजर आती
है।


0 Comments