Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: पूर्ण स्वराज (प्रिया गौड़, रामगढ़, पन्नूगंज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार प्रिया गौड़ की एक कविता  जिसका शीर्षक है “पूर्ण स्वराज ":

वीर करते रहे पुकार

जय जय भारत और

पूर्ण स्वराज...

 

खाते रहे गोलियां

और होती रही उनपे

लाठियों को बौछार

वो लगाते रहे

स्वतंत्रता की गुहार

और मांगने लगे पूर्ण स्वराज.....

 

गाँव गाँव मे घूम घूम कर

लोगो को स्वाधीनता से

जोड़ जोड़ कर

जनमानस में भरते रहे उदगार

मांगने लगे पूर्ण स्वराज....

 

फेंका असेम्बली में बम

अंग्रेजों का दिल दहलाया

अपनी बात बता- बता कर

सबको स्वतंत्रता का राह दिखाया था

लोग भी उठाने लगे आवाज़

मांगने लगे पूर्ण स्वराज...

 

क्रांति पर क्रांति होती रही

गोली पर गोली चलती रही

हटे नही,डरे नही ,लड़ते रहे

बहती रही खून की नदियां

वो आवाज़ लगाने लगे

मांगने लगे पूर्ण स्वराज...

 

बिस्मिल ने चुना हरा

अशफाक ने चुन लिया भगवा

दोनों ने मिलकर इस देश मे

भाईचारे का गढ़ा जहां

साथ लड़े,साथ मरे

उगाते रहे देश की अखंडता

मांगने लगे पूर्ण स्वराज...


Post a Comment

0 Comments