Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: निर्दयी मत बन इतना (नीलू गुप्ता, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीलू गुप्ता की एक कविता जिसका शीर्षक है "निर्दयी मत बन इतना":

ठहर जा तू इंसान
न दिखा अपनी दरिंदगी
निर्दयी मत बन इतना
सम्मान कर ममता का
ढोंग रचना छोड़ तू
पूजा भी करना छोड़ दे
वप्पा, गणेशा कहता फिरता
अब तो दिखावा छोड़ तू
हथिनी के बच्चे ने गर्भ में
देखा होगा तेरे हरकतों को
कहा होगा मां से फिर
नहीं जगह यह रहने लायक
ले चल अपने ही साथ मुझे
गर्भ में ही तू सुला ले मुझे
जन्म मत दे मुझको तू
विश्वास नहीं यहां किसी का
क्रूर मज़ाक होता है यहां
खाने में होता बम नसीब
भूखे तड़पते हम जानवरों का
है नहीं कोई यहां अपना अजीज।

Post a Comment

0 Comments