पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार कमला सिंह 'महिमा' की एक कविता जिसका शीर्षक है "जय गिरिधर , जय कुंजबिहारी":
जय गिरिधर , जय जय जगवंदन
हे वासुदेव सुत , देवकी नन्दन
जय गिरिधर , जय कुंजबिहारी
जय नटनागर ,जय मुरलीधारी |
रुप तेरा है प्रभु अति मनोहारी
भ्रमर सी अलक, तिलक कस्तुरी
गोल कपोल ,नयन अति विशाला
उर में सुशोभित वैजन्ती माला |
यशोदा-सुत ब्रज धाम पधारो
हे! प्रभु अब हमें आन उबारो
हम मुर्ख , छलि अति कामी
इन सबसे हमें मुक्त करा दो |
विनय हमारी सुन लो गिरिधर
कर दो सारी सृष्टि सौरभ
हे जगनन्दन,जय जगवंदन
प्रतिपल तेरी करती वन्दन |
अंधों की ज्योति तुम हीं हो ,
दुखियों के रक्षक तुम हीं हो |
तुम हो निर्बल के बलवान ,
भक्तों के भगवान तुम्हीं हो |
तेरे दरस को हम हैं नित प्यासी
चरण वन्दन को अभिलाषी
आठहुँ सिद्धि ,नवों निधि का सुख
सब कुछ तुम पर है बलिहारी |
हे मोहन पुनि ब्रज धाम पधारो
गिरि- धारण कर हमें बचा लो
गीता का पुन: संदेश सुनाओ
पुन: ज्ञान की ज्योति जला दो |
सकल विश्व विलाप कर रहा ,
दीन-दुखियों के कष्ट निवारो
हे जगनन्दन, जय जगवंदन
मनु रूप में पुन: अवतार धरो |


0 Comments