Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

लघुकथा: आठवां वचन (ममता कुमारी, आसनसोल,पश्चिम बंगाल)


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार ममता कुमारी की एक लघुकथा जिसका शीर्षक है "आठवां वचन":

               कैफे के सुंदर - सजीले  वातावरण में मुक्ता की मुस्कान में नितिन के प्रश्न ने ठहराव ला दिया -"नवंबर का स्कूल टूर तुम लोगों का कैंसिल हो गया,तुमने बताया नहीं।"उसे मानो कोई भूली बात याद आयी।वह बोली - हां मैं बताने वाली थी,दिमाग से उतर गया वैसे तुम्हें किसने बताया?"तुम्हारे साथ स्कूल में पढ़ाती है ना स्नेहा,कल मार्केट में मिली थी उसी ने बताया। मुक्ता को लगा जैसे उनके संबंध के मध्य विश्वास का आईना दरक गया हो।वह बहुत कुछ कहना ,बताना चाहती थी कि -तुम्हारे और मेरे रिश्ते की प्रगाढ़ता और रूतबे की असमानता बहुत से अपनों की नजर में चुभती है।ईर्ष्या को भी कई बार महसूस किया है।परन्तु कही कुछ भी नहीं।

       बीतते समय में शुभ घड़ी मुक्ता और नितिन के जीवन में अा गई,दोनों  विवाह की वेदी पर विराजे हैं।पंडित जी ने मंत्र समाप्त कर वचन रटवाने शुरु किए-" जब भी आप कोई तीर्थ, दान या धर्म करेंगे तो मेरे साथ करेंगे।" मुक्ता ने नितिन की ओर देखते हुए कहा....मुझे एक और वचन दे सकते हो? -' मुझे आपसे अपने लिए विश्वास का आठवां वचन चाहिए।' मंडप में सबकी निगाहें उसके शब्द एवं नितिन के ऊपर टिक गई।नितिन की हल्की सी मुस्कान में मुक्ता को आठवें वचन की मंजूरी मिल चुकी थी।

Post a Comment

0 Comments