पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल’ की एक कविता जिसका शीर्षक है “वतन हिन्द मेरा मेरी जान है":
वतन हिन्द मेरा मेरी जान है |
यही शान अपनी यही मान है |
अमन का पुजारी अमन चाहता -
अमन हो जहाँ में ये अरमान है |
तिरंगा हमारा झुकेगा नहीं -
मेरे देश की यह ही पहचान है|
है मिट्टी यहाँ की तिलक भाल का -
यही आत्म गौरव ये सम्मान है |
विविध जाति धर्मों के खिलते सुमन -
ये वो बाग जिसकी अजब शान है |
ये हिन्दू मुसलमां ये सिख पारसी -
ये हिन्दोसतां की ही संतान हैं |
जो इस सच को झुठला करे नीचता -
कृतघ्नी हैं वो कितना हैवान है |
मिटा शत्रु को आन रखना सदा -
वतन के लिए जान कुर्बान है |
'मृदुल' भावना शक्ति की साधना -
यही मान सम्मान अभिमान है |


0 Comments