लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार रोहित पाण्डेय की एक कविता जिसका शीर्षक है "लो जीत गया मैं इसबार":
एक नज़राना था
कमाल,
जुड़े थे उससे
अनेको सवाल।
उम्मीद हारे बैठा था वो,
बस पूछता एक ही सवाल।
क्या जीत पायेगा वो इसबार?
मन में हार थी ,
कोशिश इस बार
भी नाकाम थी।
लोगो ने नकारा
बोला नसीब में कुछ नहीं
तेरे इसबार भी।
तू छोड़,
मत कर,
हार मान,
नहीं तो तू हारेगा
इसबार भी।
जीत मन की
पक्की की उसने,
डर को रौंधा उसने,
लोगो से नहीं था वो
बेबस लाचार
कोशिश किया उसने
भरपुर इसबार।
गिरते पड़ते मन को
संभाला उसने,
किया डर का बलिदान,
जीत उसकी हुई इस बार।
जवाब भी दिया बस
एक ही बार,
लो जीत गया मैं इसबार।
लो जीत गया मैं इसबार।।


0 Comments