Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: तिरंगा (नीतू पुरोहित, भीलवाड़ा, राजस्थान)

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीतू पुरोहित की एक देशभक्ति कविता जिसका शीर्षक है "तिरंगा":

आन बान शान तिरंगा

भारत का स्वाभिमान तिरंगा

शहिदों की शहादत का है

ये उपहार तिरंगा

वक्त बतलाता है

किस किस की है जान तिरंगा

है आज वक्त की पुकार यही

जाति धर्म और राजनीति में

जब तक न आएगी तटस्थता

तब तक नहीं आएगी

भारत की पहचान में स्थिरता

आज तारिक जुलाई बाईस की

थी सन् उन्नीस सो सेतालिस में

बना था  पहचान हिंद की तिरंगा

सदा लहराता रहे शान से

विश्व पटल पर होकर विजयी

हमारा तिरंगा

Post a Comment

0 Comments