पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार शमा जैन सिघंल की एक कविता जिसका शीर्षक है “देश की शान तिरंगा":
१५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस,
राष्ट्र -परव ये प्यारा,
लाल -किले पर फहराए तिरंगा ,
तीन रंगों वाला!
केसरिया, सफेद और हरा ,
अशोक चक्र से सुशोभित,
धर्म , शांति और हरियाली का ,
है ये पथ - प्रदर्शक !
लहराए जब आसमान में तिरंगा ,
भारत की शान बढ़ाता ,
चारों तरफ दुनिया में ,
भारत का डंका बजाया !
वीरों के बलिदानों की अमिट निशानी,
प्यारा तिरंगा !
दे सलामी इस तिरंगे को ,
जिसमें सबका मान है !
"हिमालय से ऊंची शान हो तिरंगे की,
हर देशवासी का अरमान है"


0 Comments