पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अतुल पाठक "धैर्य" की एक कविता  जिसका शीर्षक है “संघर्ष":

कभी मुश्किलों के आगे,

अपनी हिम्मत को टूटने मत देना।

 

जब भी सामना हो मुश्किलों से,

माता-पिता के संघर्ष को याद कर लेना।

 

हर बड़ी मुश्किल आसान हो जाती है,

जब संघर्ष की आँधी आती है।

 

राह संघर्ष की जो चलता है,

वो ही अपनी किस्मत को बदलता है।

 

संघर्ष से थकना कभी नहीं,

जीवन में रुकना कभी नहीं।


लड़ते रहना बढ़ते रहना,

संघर्ष सदा ही करते रहना।

 

लगन मेहनत का उत्कर्ष करो,

मुश्किलों से संघर्ष करो।

 

लक्ष्य का निष्कर्ष करो,

फिर सफलता पर हर्ष करो।