पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार विनीता सिंह चौहान की एक कविता जिसका शीर्षक है “तिरंगा":
तिरंगा भारत देश
की शान,
सदा करें इसका
सम्मान,
बहुरंगी है भाषा
और धर्म,
भारत की ऊंची आन
बान।
अनेकता में एकता
का परिचय,
देता है यहां का
संविधान।
कर दे अपना जीवन
बलिदान,
है हम भारत मां
की संतान,
भारत की धरती पर
ही जन्में,
राम, बुध और कृष्ण भगवान।
अनेकता में एकता
का परिचय,
देता है मेरा
भारत महान।
जांबाजों ने थामी
सुरक्षा की कमान,
तत्पर देश के
खातिर देने को जान,
तिरंगा बन गया
कफन जिनका,
है वह मेरे देश
के शहीद महान।
अनेकता में एकता
का परिचय,
देता है मेरा भारत महान।


0 Comments