Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: वन्देमातरम (आशा शुक्ला, शाहजहाँपुर, उत्तरप्रदेश)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार आशा शुक्ला की एक कविता  जिसका शीर्षक है “वन्देमातरम ":

मन मे एक धधके ज्वाला

माँ तेरे लाल के मन में।

तेरी सेवा करूँ मैं हरदम

जब तक सांस हो तन में।

 

मेरे वतन की सरहद पर

जो  भी नजर गड़ाए।

उसका ये लाल तेरा माँ

क्रूर काल बन जाये।

 

शीश सजा है भारत माँ के

धवल हिमगिरि ताज है।

तेरे भक्त सपूत के मन मे

चलता तेरा ही राज है।

 

तेरी शान -बान में हम

तत्पर हैं आठों याम।

वंदे मातरम वंदे मातरम,

ओ माँ, तुझे प्रणाम।

Post a Comment

0 Comments