पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार आरती यादव की एक कविता जिसका शीर्षक है “वो धरती हिन्दुस्तान है":
सूनीं है आज
सरहदें
हुई धरती
लहु-लूहान है,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।
गुलामी की
जंजीरों को
दी गहरी सी
झंनकार है,
सर झुकनें ना
दिया भारत माँ का
किया खुद को यूँ
कुर्बान है,
जहाँ झांसी वाली
रानी ने
दी दुशमनों को
ललकार थी,
बहाई थी नदियाँ
ख़ून की
हुई धरती थी
श्मश़ान है ,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।
जहाँ गोबिन्द
सिंह के लालों को
दीवारों में
चिनवां दिया,
ना समझे थे
जल्लाद् वो
ये बाल कुछ नादान
है,
जहाँ छिन गई
आज़ादी थी
बने गैरों के
गुलाम थे,
हम तो भारत माँ
के लाल है
वो गैरे तो
मेहमान हैं,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।
जहाँ जलियांवाले
बाग में
इकठ्ठे हुए लोग
थे,
जर्नल डायर के इक
इशारे पर
हुए खुलेआम कत्लेआम है,
जहाँ उधम और
भगतसिंह
वतन पे हुए निसार
थे ,
चूंमा था फंदा
फाँसी का
वो जीते
जंग-ए-मैदान है,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।
लाखों संतों और
फ़कीरों का
बना जन्म ये
स्थान है,
"नानक"
का एक शब्द था
ना हिन्दू है
यहाँ कोई,
ना ही कोई
मुस्लमान है,
वादियां कश्मीर की
दुल्हन की तरह
सजतीं हैं,
चोटियां हिमालय
की
भारत की बनी शान
हैं,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।
सीना चीर मिट्टी
का
मिट्टी में
मिट्टी बनता है,
है सींचता पसीनें
से
सारे खेत और
खलिहान है,
जिस धरती पे
वीरों ने जन्म है लिया,
वो धरती
हिन्दुस्तान है,
वो धरती
हिन्दुस्तान है।।


0 Comments