Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: वतन हिन्द मेरा मेरी जान है (मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल’, लखनऊ, उत्तरप्रदेश)

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल’ की एक कविता  जिसका शीर्षक है “वतन हिन्द मेरा मेरी जान है":

वतन  हिन्द  मेरा  मेरी जान है |

यही शान अपनी यही मान है |

 

अमन का पुजारी अमन चाहता -

अमन हो जहाँ में ये अरमान  है |

 

तिरंगा  हमारा  झुकेगा  नहीं -

मेरे देश की यह ही पहचान है|

 

है मिट्टी यहाँ की तिलक भाल का -

यही  आत्म  गौरव  ये सम्मान है |

 

विविध जाति धर्मों के खिलते सुमन -

ये वो  बाग  जिसकी अजब शान है |

 

ये हिन्दू मुसलमां ये सिख पारसी -

ये  हिन्दोसतां  की  ही  संतान हैं |

 

जो इस सच को झुठला करे नीचता -

कृतघ्नी  हैं  वो  कितना  हैवान   है |

 

मिटा शत्रु को आन रखना सदा -

वतन के लिए जान कुर्बान है |

 

'मृदुल' भावना शक्ति की साधना -

यही  मान  सम्मान अभिमान है |

Post a Comment

0 Comments