Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: जय गिरिधर , जय कुंजबिहारी (कमला सिंह 'महिमा', खोरीबाड़ी , दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार कमला सिंह 'महिमा' की एक कविता जिसका शीर्षक है "जय गिरिधर , जय कुंजबिहारी":

जय गिरिधर , जय जय जगवंदन

हे वासुदेव सुत ,  देवकी नन्दन

जय गिरिधर , जय कुंजबिहारी

जय नटनागर ,जय मुरलीधारी |


रुप तेरा है प्रभु अति मनोहारी 

भ्रमर सी अलक, तिलक कस्तुरी

गोल कपोल ,नयन अति विशाला

उर में सुशोभित वैजन्ती माला |


यशोदा-सुत ब्रज धाम पधारो

हे! प्रभु अब हमें आन उबारो

हम मुर्ख , छलि अति कामी

इन सबसे हमें मुक्त करा दो |


विनय हमारी सुन लो गिरिधर 

कर दो सारी सृष्टि सौरभ

हे जगनन्दन,जय जगवंदन

प्रतिपल तेरी करती वन्दन |


अंधों की ज्योति तुम हीं हो ,

दुखियों के रक्षक तुम हीं हो |

तुम हो निर्बल के बलवान ,

भक्तों के भगवान तुम्हीं हो |


तेरे दरस को हम हैं नित प्यासी

चरण वन्दन को अभिलाषी

आठहुँ सिद्धि ,नवों निधि का सुख

सब कुछ तुम पर है बलिहारी |


हे मोहन पुनि ब्रज धाम पधारो

गिरि- धारण कर हमें बचा लो

गीता का पुन: संदेश सुनाओ

पुन: ज्ञान की ज्योति जला दो |


सकल विश्व विलाप कर रहा ,

दीन-दुखियों के कष्ट निवारो 

हे जगनन्दन, जय जगवंदन

मनु रूप में पुन: अवतार धरो |

Post a Comment

0 Comments