Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: शिक्षा (शमा जैन सिघंल, जोरहाट, आसाम)

 


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार शमा जैन सिघंल की एक कविता जिसका शीर्षक है "शिक्षा":

सफल जीवन की कुंजी शिक्षा,
जीवन का आधार है शिक्षा!

सारे अवगुण दुर हो शिक्षा से,
निर्मल-पावन बन जाए शिक्षा से!

दुर्गम को सरल बनाती शिक्षा,
जीवन में उन्नति का मार्ग दिखाती शिक्षा!

पथ  के कांटे दुर भगाएं , जीवन बगिया फूलों से महकाए,
शिक्षा ऐसा गहना , जो बिन मोल अनमोल बन जाए!

अज्ञानी को ज्ञानी बनाए, जीवन में संस्कार जगाए,
अधिकारों और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाए!

शिक्षा रूपी दीपक , अंधकार को दुर भगाएं,
जीवन में उजियारा लाए!

शिक्षित होना सबका अधिकार ,
नामुमकिन को मुमकिन बना दे ऐसी शिक्षा हम सब पाए !

शिक्षा ऐसा धन , जिसे ना खोने का डर,
गर कोई हमसे ले जाए ,दिन - दुनी रात चौगुनी हो जाए !

"जरूरी नहीं चिरागों से ही रोशनी हो,
उजाला तो शिक्षा से भी हो सकता हैं!"

Post a Comment

0 Comments