Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: कृष्ण (राजीव रंजन, गया, बिहार)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार राजीव रंजन की एक कविता जिसका शीर्षक है "कृष्ण":

ईश्वर के रूप में उन्हें जानते हैं,

हम सब उन्हें ईश्वर ही मानते हैं ।


आस्था के डोर को, कुंठा से मत तोड़ो,

कृष्ण को कृष्ण ही रहने दो जाति से मत जोड़ो।


जब धरती पर हुआ अधर्म का पलड़ा भारी,

तब अवतरित हुए चक्र-सुदर्शन-धारी ।


अभिमानी कंस ने आजमाया अपना बल,

वध किया कंस का दिया उसके कर्मों का फल ।


उलझ रहे थे हस्तिनापुर में जब भाई से भाई ,

धन के लिये दुर्योधन बन बैठा था कसाई ।


तब माधव ने कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध करवाई,

शरण में आये पांडव को उसकी हक दिलवाई ।


चला बांधने दुर्योधन तब विराट स्वरूप दिखलाया,

अर्जुन को मोह से मुक्त किया गीता का ज्ञान सुनाया ।


भरी सभा में द्रौपदी की हो रही थी जगहंसाई,

आपके घर की बहू हूँ,पांचाली दे रही दुहाई ।


भीष्म,द्रोण,धृतराष्ट्र किसी को लाज न आई,

तब द्रौपदी ने मोहन को आवाज लगाई।


द्रौपदी के करूण पुकार पर दौड़े आए कन्हाई,

आकर केशव ने अबला की लाज बचाई।


एक-दूजे के बिन दोनों आधा-आधा, 

न राधा बिना कृष्ण न कृष्ण बिन राधा ।


यारी निभाई कृष्ण ने क्या कोई निभाएगा,

जो निभा दिया तो इतिहास बन जायेगा ।


कृष्ण-सुदामा की दोस्ती आज भी मिसाल है,

मित्र हो कृष्ण जैसा तो जिंदगी मालामाल है।


देवकी ने जन्म दिया यशोदा ने पाला,

मिलकर मनाओ खुशी आया नंदलाला ।


Post a Comment

0 Comments