Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: मुसीबत तो आनी जानी है (नीलू गुप्ता, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीलू गुप्ता की एक कविता जिसका शीर्षक है "मुसीबत तो आनी जानी है":


तन की तंदुरुस्ती से अधिक
मन का तंदुरुस्त होना आवश्यक है,
लाइलाज बीमारी से लड़ने का
यही बचा अब कौशल है।
न खुद घबराएं इससे
न डराए किसी दूसरे को,
हिम्मत रखें, ढांढस बंधाए 
मात दे सकेंगे तभी इसको।
सतर्कता ही बचाव है अब
सावधानी ही उपाय है अब,
करें कोशिश मिलकर सभी
जीवन को जीना ही है जब।
रुकना तो है मौत समान
चलना ही जिंदगानी है,
बाधा, कष्ट देख मुड़े नहीं
मुसीबत तो आनी जानी है।
मन से बने मजबूत अब
तन को भी अपने स्वस्थ रखें,
मन जीते तो जग जीते
अर्थ इसका अब सार्थक करें।

Post a Comment

0 Comments