पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार संजय "सागर" गर्ग की एक कविता जिसका शीर्षक है "मेरे संग यूं ही मुस्कुराया करो":
हर बात लब्जों से बयां हो जरूरी तो नहीं,
कुछ बातें आंखों से भी महसूस कर लिया करो।
तकलीफों को शब्द देना ज़रूरी तो नहीं,
कुछ संवेदनाओं का एहसास यूं ही कर लिया करो।
भावनाओं का हो प्रकटीकरण यह जरूरी तो नहीं,
समझते हो तुम, कभी यह तो जताया करो।
साथ रहो मेरे तुम हमेशा यह जरूरी तो नहीं,
दूर रहकर भी संग मेरे तुम चला करो।
गमों की शाम नहीं आएगी यह जरूरी तो नहीं,
पर उस शाम की चांदनी तुम ही बन जाया करो।
उदासी में कभी हंसना भूल जाओ यह जरूरी तो नहीं,
उड़ाकर दुखों को हमेशा तुम मेरे संग यूं ही मुस्कुराया करो।।

0 Comments