पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सीमा मिश्रा की एक कविता जिसका शीर्षक है “देशभक्ति":
मेरा भारत पूजता देशभक्तों
को
वीरों ने शौर्य की
हुंकार भरी,
भारत ने देश भक्ति इतिहास
रचा
बलिदानों की प्रचंड ज्वाला
दी !
भारत में सुख शांति की
खातिर
न्यौछावर अपना सर्वस्य किया,
भारत को स्वयं से ज्यादा
माना
अपना जीवन अर्पण कर डाला!
बस एक क्रांति मन में थी
उपजी
हम गुलामी का जीवन बदलेंगे,
भारत का कण कण मुस्कुराएगा
स्वतंत्रता की खातिर जान दे
देंगे !
भारत के देशभक्त योद्धा थे वो
अपने शौर्य से वीर सरताज
बने,
हमें गर्व है उनके चट्टान
इरादों से
जो छोटे तूफानों से कभी न डरें!


0 Comments