पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अतुल पाठक "धैर्य" की एक देशभक्ति कविता जिसका शीर्षक है " तिरंगा भारत की शान":
तिरंगा भारत की
शान है,
माँ भारती की
अमिट पहचान है।
हम देशप्रेमियों
के दिल की धड़कन,
यही हमारी जान
है।
हिम शिखर पर
लहराता,
गौरव राष्ट्र का
बतलाता।
हर हिन्दुस्तानी
दिल का,
बढ़ाता ये सम्मान
है।
इसकी खातिर हर
फौजी,
देता अपनी जान
है।
हर देशभक्त का
सपना,
तिरंगे का मान
है।
जो शौर्य की गाथा
रचता,
वो दहाड़ता
हिन्दुस्तान है।
हर हिन्दवासी की
जान,
और वतन का अभिमान
है।
तिरंगा भारत की
शान है,
माँ भारत की अमिट
पहचान है।


0 Comments