Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

लघुकथा: उजाले ! (रविकान्त सनाढ्य, भीलवाड़ा, राजस्थान)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार रविकान्त सनाढ्य की एक लघुकथा  जिसका शीर्षक है “उजाले !":

चुनाव नज़दीक थे । नेताजी एक झोंपड़पट्टी में चुनावसभा में गए । बहुत आत्मीयता से उन्होंने पिछड़े लोगों से कहा, "आप मुझे जिताइए । मैं आपके बच्चों को जीवन के उजाले दूँगा ।" झोंपड़पट्टी के सभी लोग नेताजी को जिताने के लिए जी-जान से जुट गए । उनकी मेहनत रंग लाई । नेताजी जीत गए । बड़ी शान के साथ नेता जी का विजय- जुलूस निकला । मज़दूरों के बच्चे उस जुलूस में अपने सिर पर ट्यूब-लाइटों के झाड़ फ़ानूस उठाए चल रहे थे !


Post a Comment

0 Comments