Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

गीत: मना रहे स्वतंत्रता दिवस (अतुल पाठक "धैर्य", जनपद हाथरस, उत्तर प्रदेश)


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार अतुल पाठक "धैर्य" की एक देशभक्ति गीत जिसका शीर्षक है "मना रहे स्वतंत्रता दिवस":

मना रहे स्वतंत्रता दिवस हम खुश हो झंडा फहराते हैं

याद शहीदों की कर-कर के गीत ख़ुशी के गाते हैं

 

याद करो चरखे वाले को कैसी अजब कताई की

तोप-तमंचे नहीं चलाए सत्याग्रही लड़ाई की

 

याद भगत सिंह को भी करलो इंकलाब नहीं भूला था 

स्वतंत्रता के लिए वीर फाँसी पर झूला-झूला था

 

दुर्गावती रूप दुर्गे का रख भारत में आई थी

युद्ध क्षेत्र में रण चण्डी वन मारा-मार मचाई थी

 

महाराणा ने देश की खातिर अपनी जान गँवाई थी

जंगल-जंगल भटक-भटक कर घास की रोटी खाई थी

 

याद शिवाजी को भी करलो  चतुराई का चोला था

मुगलों की ताकत को जिसने तलवारों पे तौला था

 

याद करो लक्ष्मीबाई को मरने तक ना भूली थी

अंग्रेजों को झाँसी देना हरगिज़ नहीं कबूली थी

 

आओ मिलकर याद करें अब उस सेनापति बोस को

दुनियाभर की कोई ताकत रोक सकी न जोश को

 

मना रहे स्वतंत्रता दिवस हम खुश हो झंडा फहराते हैं

याद शहीदों की कर-कर के गीत ख़ुशी के गाते हैं

Post a Comment

0 Comments