Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: भारत हमारा महान है (सोनम प्रजापति, छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश)

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सोनम प्रजापति की एक कविता  जिसका शीर्षक है भारत हमारा महान है":

सोन चिरैया सा स्वप्नों का ये देश

भारत हमारा महान है

मर-मिटे इसकी खातिर

कितने वीर शहीद इस पर कुर्बान हैं

ऐ देशवासियों जरा तुम भी समझो

न करो बैर-भाव इसमें

रामराज्य सा देश हो अपना

बापू की ये आन है

हो आजादी का हर दिन

तिरंगे का ये मान है

इसके रंगों से रंग जाएं

यही हमारी एकता की शान है

हमारे देश की मिट्टी की खुश्बू महके सारे जगत में

आओ करें कुछ ऐसा प्रण

कि यही हमारे धर्म की पहचान है

सोन चिरैया सा स्वप्नों का ये देश

भारत हमारा महान है।

Post a Comment

0 Comments