पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार माधुरी पाण्डेय की एक कविता जिसका शीर्षक है “हमारा प्यारा हिन्दुस्तान":
यह देश हमारी शान है ,
यह देश हमारी आन है ,
जिस मिट्टी में हमने जन्म
लिया ,
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
जँहा प्रकृति अपनी छटा
बिखेरती है ,
गंगा की निर्मल धारा बहती
है ,
जिसके नाम से बढ़ता हमारा
मान है ,
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
जहाँ ऐतिहासिक इमारतें
देश - विदेशों के लिए
दर्शनीय है ,
जिसके नाम से बढ़ता हमारा
सम्मान है ,
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
जहाँ कोकिल अपनी मधुर तान
सुनाती है ,
भाई चारे की महिमा हर जगह
गुनगुनाई जाती है ,
जिसके नाम से बढ़ता हमारा
प्यार है ,
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
जहाँ भगत सिंह , आज़ाद , नेताजी
क्रांतिवीरों का बलिदान अमर
है ,
जिस देश को सोने की चिड़िया
कहते हैं ,
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
जिसकी रक्षा के लिए हर
सैनिकों ने प्राणों को
गँवाया है ,
जिसके नाम से हम भी अपने
प्राण न्योछावर कर जायेंगे
।
वह हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान है ।
वह हमारा प्यारा हिन्दुस्तान है ।।


0 Comments