Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

लघुकथा: गांव में कोरोनावायरस (सुनीता कुमारी प्रसाद, चम्पागुड़ी , नागराकाटा, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है।आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सुनीता कुमारी प्रसाद की एक लघुकथा  जिसका शीर्षक है गांव में कोरोनावायरस":

 छोटे से गांव नंदपुर में एक परिवार में कोरोनावायरस के लक्षण  दिखाई पड़े। कोरोना की खबर  मिलते ही पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। राजदीप जो उस परिवार का मुख्य सदस्य था ।राजदीप के पूरे परिवार को घर में रहने की सलाह दी गई । खबर मिलते ही गांव के मुख्या ने उनके घरो पर घेराबंदी  करवा दिया ।साथ ही घर के आसपास के लोगों को भी बाँस लगाकर घेर दिया गया । राजदीप के परिवार वालो  को अनाज भी देने वाला कोई नहीं था । घर के आसपास के लोगों को भी अनाज खरीदने जाने पर गाँव के लोग दूर से फेंक कर देते थे । राजदीप और उनके आसपास के परिवार वालों को पूरे गांव वाले घृणा  की दृष्टि से देखने लगे । मोहल्ले में कुछ दुकान थे जहाँ लोगों ने आना बंद कर दिया ।जब कुछ दिनों बाद कोरोना का टेस्ट कराया गया ,तो किसी को भी कोरोनावायरस नहीं हैं इस  बात की पुष्टि हुई ,परंतु वहाँ  की दुकानें में कई दिनों तक लोगों का आना जाना  बंद रहा ।

Post a Comment

0 Comments