Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: नहीं भूलेंगे शहीदों को... (नीतू पुरोहित, भीलवाड़ा, राजस्थान)

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार नीतू पुरोहित की एक देशभक्ति कविता  जिसका शीर्षक है "नहीं भूलेंगे शहीदों को...":

पाकिस्तान की सैना को किया परास्त

भूलेंगे नहीं कभी भारत के उन वीरों को

फहराया जिसने विजय तिरंगा कारगिल की घाटी पर

नहीं भूलेंगे उन शहिदों की कुर्बानी को

 

रीपूदल को दूध छठी का याद दिलाया

चलने ना दिया उनकी चालों को

अर्पित करते हैं शब्द सुमन अर्पित

माँ भारती के सिंह सम सपूतों को

 

हिमशिखरो पर भी ना होतें विचलित

भोर सुहानी तक जगते ,सीमा की रक्षा को

आये आंधियां या आग उगलता सूरज धोरो पर,

नहीं भूलेंगे उन वीरों की शहादत को

 

देश को देते नींद चैन की रातों में

नमन् ऐसे सरहद के पहरेदारो को

जब आए विपदा वतन पर, खाते गोली

वो अपने सीने पर, नहीं भूलेंगे हम वतन

के ऐसे दीवानों को

Post a Comment

0 Comments