पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार रागिनी प्रसाद की एक कविता जिसका शीर्षक है “कार्तिक मास”:
मास पुण्यों का
मास महत्त्वपूर्ण
हिन्दू पंचांग का
मास वेद - पुराण का
मास अनेकों विधि - विधान का
मास तुलसी सेवन
का
मास बिष्णु
पूजन-अर्चन का
मास बिष्णु जल - निवास का
मास अनेकों
नियमावली का
मास दीप दान का
मास प्रातःकाल
स्नान का
मास नरक चतुर्दशी
के पूजन का
मास अंजनी के लाल
के जन्म दिवस का
मास धन संपत्ति
संचय का
मास धनतेरस
जयन्ती का
मास बिष्णु
प्रिया को मनाने का
मास बिष्णु
प्रिया लक्ष्मी की अर्चन पूजन का
मास घर से धूल - मिट्टी और अंधकार
दूर करने का
मास सर्वोतम चीर
तिमिर प्रकाश प्रकाशित करने का
मास परस्पर भाई - बहन प्रेम बढाने का
मास डूबते - उगते भास्कर पूजन
का
मास वृक्षों के
सेवन पूजन का
मास धातृ फल के
गुणों के सम्मान का
मास है तुलसी - शालीग्राम विवाह का
मास है परिणय
सूत्र विधान का
मास है ग्यारह
फलों के विधान का
मास हमें देता पाठ एकता का
मास हमें देता
वरदान अचल सुहाग का
मास कार्तिक, ब्रजमंडल, कृष्ण मय हो जाता भक्त का
मास कार्तिक, विराम गंगा स्नान का
मास कार्तिक मेरे
लिए है "लक्ष्य" में स्थान पाने का
मास है अनुमेय
लक्ष्य तक पहुंचने का


0 Comments