Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: स्त्री (सोनल ओमर, कानपुर, उत्तर प्रदेश)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के
 "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सोनल ओमर की एक कविता  जिसका शीर्षक है “स्त्री”:
 
ऐसा नहीं कि हम जानते नहीं,
ऐसा नहीं कि सब मानते नहीं,
कुछ 'बंदिशों' में जकड़ ली जाती हैं,
कुछ 'ख्वाहिशें' तोड़ दी जाती हैं,
खुद को 'जान' कर 'अनजान' बना लेती है,
खुद को 'दबा' कर औरों को 'उठा' देती है,
ये "स्त्री" है.....'मुकाबला' नहीं करती,
इसकी 'लड़ाई' तो 'खुद' से ही है....!

Post a Comment

0 Comments