Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

घनाक्षरी छंद: श्री राम (सोनल ओमर, कानपुर, उत्तर प्रदेश)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सोनल ओमर के घनाक्षरी छंद जिसका शीर्षक है “श्री राम”:

पूर्ण हुआ स्वप्न वह,

    उर में जो था संचित।

        आयी वो बेला जिससे,

             वर्षो से थे वंचित।।

 

रामराज्य की प्रतीक्षा,

    शीघ्र ही होगी समाप्त।

        होंगी अपार खुशियाँ,

             चहुँओर में व्याप्त।।

 

जप ले नाम प्रभु का,

     पूरे होंगे सब काम।

         अब विराजेंगे आके,

             राम अयोध्या धाम।।

 

राम नाम जपा करूँ,

     बारम्बार मैं वंदन।

         मोक्ष मिले तुमसे ही,

               मेरे रघुनंदन।।

Post a Comment

0 Comments