पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंस" से प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिका" के वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार बबिता कंसल की एक दीपावली विशेष कविता:
उम्मीद का एक दीप
उत्साह भरे रंगों
का
मानवता की
सुरक्षा का
एकता की शक्ति का
उमंग भरे मन का
हंसते हुए चेहरों
का
हमारे संस्कारों
का
मन मे उम्मीद
का
सुरक्षित विश्व
सभ्यता का
मानवता के रंगों का
बांधे हौसलो की
डोर का
जीवन की डगर का
विजय की पतंग का
ठानी सब ने मिल कर
अनेकता मे एकता
का ।
कोरोना वैश्विक महामारी
हराने का
विकट स्थिति से
निपटनें का ।


0 Comments