Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

कविता: मैं चाहता हूँ तुम पानी पर पानी लिखो (कंचन ज्वाला “कुंदन”, रायपुर, छत्तीसगढ़)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के
 "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार कंचन ज्वाला कुंदन की एक कविता  जिसका शीर्षक है “मैं चाहता हूँ तुम पानी पर पानी लिखो”:

कल की छोड़ो आगे की कहानी लिखो  
अपने आज की शाम को सुहानी लिखो
 
कोई साथ नहीं देगा ये लिखकर ले लो
तुम अकेले ही दरिया की रवानी लिखो
 
बनाओ कुछ अपना तुम ऐसा किरदार
अपने बारे में सबकी मुंह जुबानी लिखो
 
पत्थर पर पत्थर तो कोई भी लिख लेगा
मैं चाहता हूँ तुम पानी पर पानी लिखो

Post a Comment

0 Comments