Welcome to the Official Web Portal of Lakshyavedh Group of Firms

लघुकथा: पेन्शन (सन्धया पाण्डेय, हरदा, मध्य प्रदेश)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के "लक्ष्यभेद पब्लिकेशंससे प्रकाशित होने वाली सर्वप्रथम हिन्दी डिजिटल फॉर्मेट की पत्रिका "लक्ष्यभेद हिंदी ई-पत्रिकाके वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है। आज आपके सामने प्रस्तुत है रचनाकार सन्धया पाण्डेय की एक लघुकथा  जिसका शीर्षक है “पेन्शन":

माँ दादाजी को phone लगा लूं, माँ दादाजी को फ़ोन लगा लूँ क्या? इस बार शुभम ने जरा जोर से पूछा।
आज कितनी तारिख है शुभम की माँ ने उससे पूछा? माँ 4 तारीख हो गई है। हाँ लगा ले अब तक तो उनकी पेन्शन अपने खाते में आ गई होगी। और हाँ तेरी दोनो बहनों की बात भी करा देना। एक काम कर शुभम video call कर ले अपन सब दादी से भी बात कर लेंगे। ok माँ।
माँ अब अगली बार video call कब करेंगें अपन दादाजी को?
जब अगले महीने की पेन्शन आ जायेगी तब।
शुभम की माँ ने जबाब दिया।।।।